मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का होगा सर्वे? इलाहाबाद HC आज सुनाएगा फैसला
इलाहाबाद उच्च न्यायालय मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कराने के लिए अदालत की निगरानी में अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका पर आज यानी गुरुवार को निर्णय सुनाएगा.
ADVERTISEMENT

Mathura Shahi Eidgah Masjid News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कराने के लिए अदालत की निगरानी में अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका पर आज यानी गुरुवार को निर्णय सुनाएगा. यह याचिका मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में इस उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमे में दायर की गई थी. मालूम हो कि न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने इससे पहले 16 नवंबर को संबंधित पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था.