लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान से आने वाली प्रदूषित हवा दिल्ली को प्रभावित कर रही: सुप्रीम कोर्ट से UP सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि पाकिस्तान से आने वाली प्रदूषित हवा दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि पाकिस्तान से आने वाली प्रदूषित हवा दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है और राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण में यूपी के उद्योगों की कोई भूमिका नहीं है.

यह दलील तब पेश की गई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण की अगुवाई वाली बेंच दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

यूपी सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने दलील दी, ”हमारी तरफ से हवा दिल्ली नहीं आ रही. हम खुद हवा के बहाव के क्षेत्र में हैं. हवा पाकिस्तान की तरफ से आ रही है.”

इस पर सीजेआई रमण ने पूछा, ”तो आप पाकिस्तान के उद्योग बंद करवाना चाहते हैं?”

सुनवाई के दौरान रंजीत कुमार ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना और दुग्ध उद्योग आठ घंटे के समय प्रतिबंध से प्रभावित होंगे. यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि यह सीजन गन्ने का है, अगर गन्ने की मिल को बंद कर दिया जाएगा तो आने वाले समय में किसानों और चीनी के उत्पादन पर इसका असर पड़ेगा.

बिकरू कांड: गैंस्टर विकास दुबे की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सरेंडर करने का आदेश