UPTak Baithak Logo

उमेश पाल हत्याकांड: आरोपी के साथ दिखी थी तस्वीर! केशव मौर्य बोले- अखिलेश अपराधियों के सरदार

प्रयागराज में सरेआम हुई उमेश पाल की हत्या ने यूपी में सियासी भूचाल ला दिया है. बता दें कि उमेश पाल, साल 2005 में मारे…

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
social share
Google CTA

प्रयागराज में सरेआम हुई उमेश पाल की हत्या ने यूपी में सियासी भूचाल ला दिया है. बता दें कि उमेश पाल, साल 2005 में मारे गए बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह थे. इस मामले में बाहुबली अतीक अहमद पर आरोप था. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं. फोटो में दिख रहा युवक उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है. सपा प्रमुख और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन फोटो में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे सदाकत खान के साथ दिख रहे हैं.