लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेगा 10 बेड का वॉर्ड

कोरोना संक्रमण के बीच एक दूसरी बीमारी ने दस्तक दी है, जिसे लेकर यूपी समेत अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. इस…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

कोरोना संक्रमण के बीच एक दूसरी बीमारी ने दस्तक दी है, जिसे लेकर यूपी समेत अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. इस बीमारी का नाम है मंकी पॉक्स. यूपी सरकार ने भी मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके तहत एहतियातन सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 10-10 बेड का वॉर्ड बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं. प्रशासन ने कहा कि अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंकी पॉक्स के लक्षण के मरीजों के मिलने पर तुरंत इसकी सूचना दी जाए.

कोरोना वायरस की गति में ब्रेक लगाने के बाद कई देशों में मंकी पॉक्स के केसों को देखते हुए योगी सरकार ने इस संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रदेश में भले ही इस संक्रमण को लेकर अभी कोई भी मरीज नहीं है, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. इसके तहत पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड बनाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मरीज मिलने पर तत्‍काल प्रभाव से भर्ती कर इलाज किया जा सकें.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विभिन्न देशों में मंकी पॉक्स संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में सावधानी बरते जाने के निर्देश जारी किए हैं. उन्‍होंने आला अधिकारियों को मंकी पॉक्स के लक्षण, उपचार आदि के बारे में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को जागरूक करने के आदेश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के रक्त आदि की जांच कराएं.

लक्षण और इलाज के लिए एडवाइजरी भी हुई जारी

कोरोना संक्रमण के बाद मंकी और चिकन पॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लक्षण एवं इलाज के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. शासकीय सहित निजी अस्पतालों में इलाज के लिए संदिग्ध मरीजों के सैंपल पुणे स्थित लैब भेजे जाएंगे.

प्रयागराज: योगी सरकार के इस अधिकारी की इंसानियत और मानवता देखकर सभी कर रहे हैं सलाम