लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान- ‘अब कोई माफिया किसी उद्यमी को फोन से धमका नहीं सकता’

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 18 अप्रैल को एक बयान दिया. सीएम योगी ने कहा कि आज कोई पेशेवर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 18 अप्रैल को एक बयान दिया. सीएम योगी ने कहा कि आज कोई पेशेवर अपराधी या माफिया किसी उद्यमी को फोन कर डरा-धमका नहीं सकता है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब लोगों को बेहतर कानून-व्यवस्था की गारंटी देता है. बता दें कि लखनऊ और हरदोई के बीच बनने वाले मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए केंद्र और यूपी सरकार के बीच MOU साइन होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने ये बात कही. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य मंत्री और नेता मौजूद थे. गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी यूपी में काफी चर्चा है.

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था. 2012-17 के बीच 700 से अधिक दंगे उत्तर प्रदेश में हुए. 2007 से 2012 के बीच में 364 से अधिक दंगे यूपी में हुए थे. लेकिन 2107 से लेकर 2023 तक एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ है. एक भी बार कर्फ्यू यूपी में नहीं लगा है, उसकी नौबत ही नहीं आने पाएगी.” सीएम योगी ने आगे कहा कि जब दंगे और कर्फ्यू लगता है तो ऐसे में निवेश और नए उद्यम नहीं लग पाते हैं, मगर अब ऐसा यूपी में नहीं है.

सीएम ने आगे कहा, “अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमी को फोन से डरा धमका नहीं सकता है. उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून-व्यवस्था की गारंटी देता है.”