लेटेस्ट न्यूज़

गुड्डू मुस्लिम की कहानी बता रहा था अतीक का भाई अशरफ तबतक लगी गोली, निकल गई जान

Atiq Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज के पास हमलावरों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Atiq Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज के पास हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे. इस दौरान अशरफ मीडिया के सवाल के जवाब में गुड्डू मुस्लिम को लेकर कुछ बोलने ही वाला तह कि तब तक हत्यारों ने वारदात को अंजाम दे दिया. कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए. हालांकि, पुलिस ने जल्द हमलावरों को पकड़ लिया.