सपा से नाराज पल्लवी पटेल ने दिया विस्फोटक बयान, बोलीं- स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे संपर्क में और...
पल्लवी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पक्ष लेते हुए कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार मेरे संपर्क में हैं. उन्होंने जो इस्तीफा देने की वजह बताई है...
ADVERTISEMENT

तस्वीर में स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल
Pallavi Patel News: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी टिप्पणियों को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं के रवैये से नाराज होकर मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया. स्वामी प्रासाद मौर्य के इस कदम के बाद सियासी हलचल तेज हो गई. वहीं, इसी बीच यूपी Tak ने अपना दल (कमेरावादी) नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सवामी प्रसाद मौर्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया.