लेटेस्ट न्यूज़

रामचरित मानस विवाद पर सपा में एक्शन! रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी ने किया निष्कासित

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए रोली तिवारी मिश्रा (Roli Tiwari Mishra) और रिचा सिंह (Richa Singh) को पार्टी से बाहर का…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए रोली तिवारी मिश्रा (Roli Tiwari Mishra) और रिचा सिंह (Richa Singh) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. समाजवादी पार्टी ने गुरुवार ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. बता दें कि रोली तिवारी मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमलावर दिखी थीं. स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर रोली मिश्रा अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ी कर रही थी. जिसके बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी जल्द ही उनपर कार्रवाई कर सकती है.