लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेगा 10 बेड का वॉर्ड

कोरोना संक्रमण के बीच एक दूसरी बीमारी ने दस्तक दी है, जिसे लेकर यूपी समेत अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. इस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कोरोना संक्रमण के बीच एक दूसरी बीमारी ने दस्तक दी है, जिसे लेकर यूपी समेत अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. इस बीमारी का नाम है मंकी पॉक्स. यूपी सरकार ने भी मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके तहत एहतियातन सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 10-10 बेड का वॉर्ड बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं. प्रशासन ने कहा कि अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंकी पॉक्स के लक्षण के मरीजों के मिलने पर तुरंत इसकी सूचना दी जाए.