उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार कार्टून्स के जरिए विपक्ष को निशाने पर ले रही है. इसी क्रम में यूपी बीजेपी ने 2 अक्टूबर को एक कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है.
बीजेपी उत्तर प्रदेश ने कार्टून ट्वीट करके कहा है, ”एक लड़के ने अपने पिताजी से उनकी साइकिल छीन ली. फिर उस साइकिल का बुरा हाल करके छोड़ दिया.”
इसके आगे पार्टी ने लिखा है, ”अब वो लड़का ‘बाईस साइकिल’ के ख्वाब देख रहा है. जो एक न संभाल पाया वो ‘बाईस’ क्या संभालेगा? बाईस नहीं मिलेंगी बबुआ! न यकीन हो तो एकबार ‘बुआ’ से पूछ लो.”
एक लड़के ने अपने पिताजी से उनकी साइकिल छीन ली।
फिर उस साइकिल का बुरा हाल करके छोड़ दिया।
अब वो लड़का 'बाईस साइकिल' के ख्वाब देख रहा है। जो एक न संभाल पाया वो 'बाईस' क्या संभालेगा?
बाईस नहीं मिलेंगी बबुआ! न यकीन हो तो एकबार 'बुआ' से पूछ लो।#BJP4UP pic.twitter.com/OAw2QzbhzI
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 2, 2021
हाल ही में यूपी बीजेपी ने एक कार्टून के जरिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा था.
टुकड़े-टुकड़े गैंग का कांग्रेस में स्वागत है… pic.twitter.com/bpbahF91Rq
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 29, 2021
बीजेपी के इस कार्टून को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के मामले से जोड़कर देखा गया था.
यूपी चुनाव 2022: नॉन यादव OBC वोटर्स पर फोकस, अखिलेश की नई स्ट्रैटिजी को जानिए