लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का वोट के दम पर आना संभव नहीं, बंदूक के दम पर भले ही आ जाएं: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार, 22 सितंबर को बिजनौर पहुंचे. राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता के दौरान योगी सरकार पर जमकर हमला…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार, 22 सितंबर को बिजनौर पहुंचे. राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता के दौरान योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “आने वाले 10 महीनों में सरकार का इलाज कर दिया जाएगा. ये आंदोलन भले ही 10 साल चलाना पड़े लेकिन बिना मकसद हल हुए यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा और चुनाव आ रहे हैं, इनका चुनाव में इलाज कर दिया जाएगा.”

“यह (सीएम योगी आदित्यनाथ) भले ही उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार आने के दावे कर रहे हों लेकिन किसान या आम जनता इनको वोट देगी नहीं. किसान, दुकानदार और आम आदमी सभी इनसे परेशान हैं. दुकानदार तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है, इसलिए इस सरकार का वोट के दम पर आना तो संभव नहीं है भले ही ये सरकारी बंदूक के दम पर दोबारा चुनाव जीतकर आ जाएं.”

राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी के मंगलवार, 21 सितंबर को बिजनौर में दिए गए गन्ना मूल्य बढ़ाने के भाषण पर तंज कसते हुए कहा, “कह तो रहे हैं पर जब वह दे देंगे तो हम भी देख लेंगे. हमारे अनुसार इन्होंने 5 साल से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है. गन्ने का मूल्य कम से कम 425 रुपए प्रति क्विंटल मिलना चाहिए तभी किसानों का भला हो सकता है, लेकिन यह भी दावा है कि यह इतना मूल्य कभी नहीं देंगे.”

व्यापारी किसानों की फसल को एमएसपी के रेट पर बेचता है: टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान की फसल एमएसपी पर बेची जानी चाहिए लेकिन किसान की फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जाता, जबकि व्यापारी किसानों की फसल खरीद कर उसे एमएसपी के रेट पर बेचता है.

उन्होंने आगे कहा, “हम मांग करते हैं कि ऐसे व्यापारियों की जांच होनी चाहिए जो 20-20 हजार क्विंटल फसल एमएसपी के रेट पर बेच रहा है. उसके पास फसल कहां से आई है.” उन्होंने मुजफ्फरनगर में होने वाली 26 सितंबर को गढ़वाला खाप की पंचायत पर कहा कि गढ़वाला खाप कोई पंचायत नहीं कर रही है.

(यह खबर यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे रिशप ने संपादित की है.)

‘अल्लाहु अकबर’ के बाद राकेश टिकैत ने लगाई राम नाम की क्लास, कहा- हम रघुवंशी, आप कौन?