UPTak Baithak Logo

40 विधायक और 18 सांसद लेकर BJP में जाएंगे चाचा शिवपाल यादव? जानें वायरल दावे का A टू Z सच

सोशल मीडिया पर सनसनी उस समय फैल गई, जब लोग सूत्रों का हवाला देकर कहने लगे कि शिवपाल यादव 40 विधायक और 18 सांसद लेकर कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं. जानें इस खबर का FACT चेक.

ADVERTISEMENT

सपा नेता शिवपाल यादव.
सपा नेता शिवपाल यादव.
social share
Google CTA

Shivpal Yadav News: सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं. इन्हीं चर्चाओं में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी चीफ अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम भी जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर सनसनी उस समय फैल गई, जब लोग सूत्रों का हवाला देकर कहने लगे कि शिवपाल यादव 40 विधायक और 18 सांसद लेकर कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है. हर कोई अब इसकी चर्चा करने लगा. खबर में आगे जानिए आखिर कहां से यह मामला शुरू हुआ और इसमें कितनी सच्चाई है?