लेटेस्ट न्यूज़

‘…अगर महाराज मुख्यमंत्री बन गए तो हमारा क्या होगा’, वरुण गांधी के बयान की जबर्दस्त चर्चा

Uttar Pradesh News : बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर पहुंचे. अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर पहुंचे. अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. वहीं भाजपा नेता के संबोधन के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसका वीडियो वायरल हो गया. बता दें कि भाजपा सांसद के संबोधन के दौरान उनके पास खड़े एक साधु का मोबाइल फोन बज गया तो वरुण के समर्थकों ने साधु को टोक दिया. इस पर उन्होंने कहा, अरे रहने दो, पता नहीं महाराज कब मुख्यमंत्री बन जाएं.

‘अगर वो सीएम बन गए तो हमारा क्या होगा’

वरुण गांधी ने आगे कहा कि, ‘अगर वो मुख्यमंत्री बन गए तो हमारा क्या होगा. समय की गति को समझा करो. उन्होंने अच्छे दिन पर तंज कसते हुए कहा कि महाराज जी मुझे लगता है अब समय अच्छा आ रहा है. इसके अलावा वरुण गांधी ने जनता को नसीहत देते हुए कहा कि भेड़चाल में वोट न दें. ऐसा न हो कि कोई आए और भारत माता की जय बोले और जय श्री राम बोले आप उसे वोट दे दें.’

बेरोजगारी पर कह दी बड़ी बात

भाजपा सांसद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करेंगे. सरकार को इस पर सोचना चाहिए. बड़े-बड़े शहरों, नगरों में रोजगार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है. सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाएं, ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे देश में दो हिंदुस्तान है एक हिंदुस्तान जिसमें रोजगार बढ़ रहा है जिसमें बच्चे विदेश जाकर पढ़ रहे हैं, जिसमें फैक्ट्रियां लग रही हैं और जिसमें लोगों के सपने साकार करने का एक रास्ता बन रहा है. एक हिंदुस्तान मेरे सामने है जो बैठा हुआ है जिसको अभी पूरी तरीके से भरोसा नहीं है इस देश के ऊपर समान अधिकार का.

भीड़चाल में ना दें वोट – वरुण

वरुण ने आगे कहा कि, ‘जब मै विदेश में जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि पीलीभीत कैसा है? पीलीभीत की पहचान मुझसे है मेरी पहचान पीलीभीत से है. यह बहुत पवित्र संगम है जब भी में यहां आता हूं बंगाली समाज से निवेदन करता हूं, किसी को भी आप वोट दे किसी को भी दे लेकिन भेड़ चाल में ना दे. ऐसा न हो कि कोई आए और भारत माता की जय बोले और जय श्री राम बोले ऐप उसे वोट दे दें. ‘