UP By-poll: कुंदरकी में वोटिंग से पहले कैसे खेल? यूपी Tak की रिपोर्टर से लोगों ने पूरी कहानी बता दी
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग होगी. इनमें एक सीट कुंदरकी विधानसभा की है. इस सीट को लेकर खास तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच घमासान मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

Kundarki by election news: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग होगी. इनमें एक सीट कुंदरकी विधानसभा की है. इस सीट को लेकर खास तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच घमासान मचा हुआ है. अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कुंदरकी का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें पुलिस फोर्स गश्त करती नजर आ रही थी. अखिलेश यादव लगातार यूपी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी प्रशासन और पुलिस की ताकत का दुरुपयोग कर रही है. इस बीच यूपी Tak ने भी कुंदरकी के सियासी माहौल का जायजा लिया है. हमारी रिपोर्टर सरिता ने स्थानीय लोगों से बात कर चुनावी मिजाज भांपा है.