लेटेस्ट न्यूज़

UP की वो सीट जहां 28 सालों से नहीं खिला है 'कमल', विस्तार से समझिए सीसामऊ का पूरा सियासी समीकरण

Sisamau Vidhasabha Seat News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है. बता दें कि जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल है. आपको इस सीट के बारे में एक तथ्य जानकर हैरानी होगी कि यहां पिछले 28 सालों से कमल नहीं खिला है, यानी भाजपा की यहां जीत नहीं हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sisamau Vidhasabha Seat News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है. बता दें कि जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल है. आपको इस सीट के बारे में एक तथ्य जानकर हैरानी होगी कि यहां पिछले 28 सालों से कमल नहीं खिला है, यानी भाजपा की यहां जीत नहीं हुई है. आखिरी बार 1996 में यहां कमल खिला था, तब भाजपा के प्रत्याशी राकेश सोनकर जीते थे. वहीं, पिछले 3 चुनावों में लगातार सपा विधायक इरफान सोलंकी जीतते आ रहे थे. अब आप इस खबर में आगे विस्तार से इस सीट का पूरा जातीय और सियासी समीकरण जानिए. साथ ही आप इस बात की जानकारी भी हासिल करिए कि इस सीट पर उपचुनाव में भाजपा की राह कठीन क्यों है?