लेटेस्ट न्यूज़

सनातन विवाद पर अब आया सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का रिएक्शन, श्लोक बताते हुए ये सब कह डाला

Up Politics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (M. K. Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin News) के सनातन धर्म (Sanātana Dharma) को लेकर दिए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Up Politics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (M. K. Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin News) के सनातन धर्म (Sanātana Dharma) को लेकर दिए विवादित बयान के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस एवं मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि नष्ट कर देना चाहिए. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बेटे प्रियांक खड़गे (Priyank Kharge) ने भी सनातन को लेकर विवादित बयान दिया था. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party News) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya News) ने भी सनातन धर्म को लेकर बयान दिया है.