UP चुनाव में RLD के खराब प्रदर्शन के बाद जयंत ने लिया एक्शन, समीक्षा के लिए समिति भी गठित
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. इसके अलावा, आरएलडी ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए 3 सदस्यीय समिति का भी गठन किया है.