लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल की बाढ़ को लेकर मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मदद कागजी और हवा-हवाई

यूपी विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी दल योगी सरकार पर हमले का कोई मौका नहीं चूक रहे. बहुजन समाज पार्टी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी दल योगी सरकार पर हमले का कोई मौका नहीं चूक रहे. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने यूपी की बाढ़ खासकर पूर्वांचल में आई त्रासदी को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा है कि इस बार बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकारी मदद कागजी और हवा-हवाई ही नजर आई है.

सोमवार सुबह पूर्व सीएम मायावती ने दो ट्वीट कर बाढ़ को लेकर सरकार की खिंचाई की. मायावती ने ट्विटर पर लिखा, ‘यूपी के खासकर पूर्वांचल में बाढ़ के कारण इस वर्ष फिर व्यापक तबाही व बर्बादी से लाखों परिवारों का जीवन अति-बेहाल हो गया है. अपेक्षित सरकारी मदद ज्यादातर कागजी व हवा-हवाई होने से बेघर हुए लोगों का जीवन अति कष्टदायी बना हुआ है, जो बेहद दुःखद. सरकार तुरन्त उचित कदम उठाए.’

मायावती ने आगे लिखा, ‘स्पष्टतः उचित सरकारी मदद के अभाव में अति-विपदा में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने सामर्थ्य के हिसाब से मदद करने वाले बीएसपी के लोगों से पुनः अपील है कि वे बाढ़ पीडितों को बेसहारा न छोड़ें तथा उनके प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी का यथासंभव निर्वहन जारी रखें.’

पिछले दिनों यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. यूपी सीएम ने 3 दिनों के दौरे में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया था. सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान का आकलन कर समय पर राहत सामग्री वितरण का निर्देश दिया था.