लेटेस्ट न्यूज़

JPNIC के गेट पर LDA ने लगाया ताला, तैनात थी फोर्स पर अखिलेश चढ़ कर फांद गए गेट, देखिए

आज यानी 11 अक्टूबर को समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने JPNIC का गेट बंद होने पर पुलिस की मौजूदगी में दीवार फांदकर जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: आज यानी 11 अक्टूबर को समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने JPNIC का गेट बंद होने पर पुलिस की मौजूदगी में दीवार फांदकर जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. दरअसल, मंगलवार शाम को ही LDA ने JPNIC के गेट पर ताला लगा दिया था और अखिलेश यादव को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद अखिलेश ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ‘अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा. अगर भाजपा को यही मंजूर है तो यही सही.’