लेटेस्ट न्यूज़

केरल के राज्यपाल आरिफ खान ने CM योगी को लिखा पत्र और गीता के श्लोक का किया जिक्र, जानें मामला

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई दस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया.

ADVERTISEMENT

Arif Mohammad Khan writes Letter To CM Yogi
Arif Mohammad Khan writes Letter To CM Yogi
social share
google news

Arif Mohammad Khan writes Letter To CM Yogi: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद पत्र लिखा है. यूपी सरकार की ओर से यह सहायता केरल के वायनाड जिले में हाल ही में हुए भूस्खलन के बाद दी गई है. इस आपदा में कई लोग प्रभावित हुए हैं और जन-धन की भारी हानि हुई. भूस्खलन के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए, और कई लोग बेघर हो गए. राज्य में भारी वर्षा के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी. इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने आगे आकर केरल को दस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाई गई थी.