UPTak Baithak Logo

उनका अपना कोई परिवार नहीं है...बेटी अदिति यादव पर हुए गंदे कमेंट्स, भड़के अखिलेश यादव ने दे दिया पहला रिएक्शन

Akhilesh Yadav Reaction on Aditi: अखिलेश यादव ने बेटी अदिति यादव पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों का खुद का परिवार नहीं है वे दूसरों के परिवारों का दर्द और सम्मान कभी नहीं समझ सकते.'

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Reaction on Aditi
Akhilesh Yadav Reaction on Aditi
social share
google news

Akhilesh Yadav Reaction on Aditi: कासगंज में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एटा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सियासी पारा सातवें आसमान पर नजर आया. अपनी बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी से नाराज अखिलेश यादव ने सीधे देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री पर तीखा व्यक्तिगत हमला बोला. एटा में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि 'जिन लोगों का खुद का परिवार नहीं है वे दूसरों के परिवारों का दर्द और सम्मान कभी नहीं समझ सकते.