UPTak Baithak Logo

घोसी उपचुनाव: सपा के सुधाकर सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन, अखिलेश समेत ये नेता करेंगे प्रचार

Ghosi Byelection: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है. इस उपचुनाव को परोक्ष रूप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghosi Byelection: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है. इस उपचुनाव को परोक्ष रूप से सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच सीधे मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा ने दारा सिंह चौहान जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. आपको बता दें कि बुधवार को भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, आज यानी गुरुवार को सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे.