घोसी में गर्म हुआ सियासी माहौल, अखिलेश ने सपा छोड़ BJP में गए दारा सिंह चौहान पर कह दी बड़ी बात
Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल भी गरमा रहा है. घोसी उपचुनाव…
ADVERTISEMENT

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल भी गरमा रहा है. घोसी उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच अब प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है. एक तरह सपा जहां एक बार फिर इस सीट पर अपना कब्जा चाहती है तो वहीं भाजपा सीट को जीतकर 2024 के पहले एक बड़ा संदेश देना चाहती है. इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार खुद घोसी में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा.