लेटेस्ट न्यूज़

आमचुनाव से पहले केंद्र की 10 लाख भर्ती की घोषणा कहीं नया चुनावी छलावा तो नहीं है- मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्र द्वारा अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने की घोषणा पर सवाल उठाते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्र द्वारा अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को पूछा कि यह कहीं नया ‘चुनावी छलावा’ तो नहीं है? बसपा नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘केन्द्र की गलत नीतियों एवं कार्यशैली के कारण गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी एवं रुपए का अवमूल्यन आदि अपने चरम पर है. जिससे सभी त्रस्त एवं बेचेन हैं. तब केन्द्र ने अब अगले डेढ़ वर्ष में अर्थात लोकसभा आमचुनाव से पहले 10 लाख भर्तियों की घोषणा की है. तो यह कहीं नया चुनावी छलावा तो नहीं है?’