लेटेस्ट न्यूज़

SIR में ठीक से हिस्सा नहीं रहे BJP के सांसद, विधायक... यूपी में RSS और भाजपा की बैठक के अंदर से क्या पता चला?

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में कल भाजपा और आरएसएस की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें SIR भी शामिल रहा.

ADVERTISEMENT

Lucknow, BJP, UP BJP, RSS, BJP and RSS meeting in Lucknow, SIR campaign, SIR campaign, Ram Mandir, UP news, UP politics, लखनऊ, भाजपा, यूपी बीजेपी, आरएसएस, लकनऊ में भाजपा और आरएसएस की बैठक, एसआईआर अभियान, एसआईआर मुहिम, राम मंदिर, यूपी न्यूज, यूपी राजनीति
UP News (File Photo: ITG)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते सोमवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के नेताओं और भाजपा नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई. इस बैठक को ‘विचार प्रवाह बैठक’ का नाम दिया गया. इस बैठक से जो बात सामने निकल कर आई है, वह इस समय काफी चर्चाओं में बनी हुई है. दरअसल ये बैठक ऐसे समय में हुई, जब उत्तर प्रदेश में SIR अभियान पूरी ताकत के साथ चल रहा है. ऐसे में संघ और भाजपा की इस बैठक में भी SIR अभियान का जिक्र आया.