लेटेस्ट न्यूज़

गेंद अब अखिलेश यादव के पाले में...स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा चीफ को लेकर क्या-क्या कह दिया

स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ कहा है कि गेंद अब अखिलेश यादव के पाले में है और फैसला उन्हें ही लेना है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा चीफ को लेकर क्या-क्या कह दिया
social share
google news

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी ऐन लोकसभा चुनाव से पहले आंतरिक संकट से गुजरती दिख रही है. पिछड़े और दलित राजनीति के प्रमुख चेहरे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट पर अखिलेश यादव के नाम लिखा एक ओपन लेटर शेयर कर इस्तीफा दिया है. इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्य लोकसभा चुनाव से पहले कोई नया राजनीतिक समीकरण बिठा रहे हैं. इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात कर अखिलेश यादव को लेकर बड़ी टिप्पणियां की हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ कहा है कि गेंद अब अखिलेश यादव के पाले में है और फैसला उन्हें ही लेना है.