UPTak Baithak Logo

आजम खान के समर्थन में अब मायावती भी उतरीं, एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद से ही सीतापुर जेल में बंद रामपुर विधायक और समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद से ही सीतापुर जेल में बंद रामपुर विधायक और समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता आजम खान लगातार चर्चाओं के केंद्र में हैं. इन दिनों आजम खान अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसके चलते तमाम पार्टियां उन्हें अपने खेमे में लाने की कोशिशों में जुटी हई हैं. मगर इस बीच आजम खान की सियासी प्रतिद्वंदी और बीएसपी चीफ मायावती ने उनके पक्ष में ट्वीट किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. बता दें कि मायावती ने कहा है, “आजम खान को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नजर में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है?”