आजम के मीडिया प्रभारी बोले, ‘क्या यह मान लें कि अखिलेश नहीं चाहते कि वह जेल से बाहर आएं?’
समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान शानू ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान शानू ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल, शानू ने रविवार को पार्टी मीटिंग में जेल में बंद आजम खान को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, “क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं?” अब आजम के मीडिया प्रभारी के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. खबर में आगे जानिए एसपी चीफ पर हमला बोलते हुए फसाहत ने और क्या-क्या कहा?