UPTak Baithak Logo

राहुल के साथ बैठे, हाथ मिला गुफ्तगू की और फिर अखिलेश ने आने वाले चुनावों पर मन की बात भी कह दी

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात की, हाथ मिलाया, बातचीत की और फिर आगामी चुनावों पर अपने विचार साझा किए. जानिए इस मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई.

ADVERTISEMENT

Picture: Rahul Gandhi & Akhilesh Yadav
Picture: Rahul Gandhi & Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav on Opposition Unity: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में जम्मू-कश्मीर पहुंचे समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने बड़ा सियासी संदेश दिया है. इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बगल में बैठे नजर आए. तस्वीरों को देखकर साफ लगता है कि अखिलेश और राहुल गांधी के बीच में बातचीत भी हुई है. इस बातचीत में क्या आने वाले यूपी के उपचुनावों की सीट शेयरिंग भी डिस्कस हुई? अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई, इसलिए इसे बताना मुमकिन नहीं. पर अखिलेश यादव का कश्मीर से एक इंटरव्यू जरूर सामने आया है, जिसमें वो हालिया हरियाणा चुनाव और आने वाले महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनावों पर अहम टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.