AIMIM यूपी चीफ का विवादित बयान, बोले- ‘हम तीन शादी करते हैं, इज्जत देते हैं लेकिन तुम…’
Sambhal News: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. संभल पहुंचे शौकत अली ने मंच से दूसरे…
ADVERTISEMENT

Sambhal News: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. संभल पहुंचे शौकत अली ने मंच से दूसरे धर्म में शादियों को लेकर विवादित बयान दे डाला. इसी के साथ उन्होंने साधुओं पर भी विवादित बयान दिया. दूसरे धर्म में शादी को लेकर उन्होंने कहा कि यह लोग कहते हैं कि हमारे यहां तीन-तीन शादियां होती हैं लेकिन हम अगर दो शादियां भी करते हैं तो दोनों को समाज में इज्जत देते हैं, लेकिन तुम एक शादी करते हो, तीन अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखते हो और इज्जत भी नहीं देते हो. उन्होंने कहा कि हम दो शादी करते हैं तो इज्जत से रखते हैं, उसे पत्नी बनाते हैं और बच्चों का नाम भी राशन कार्ड में डलवाते हैं.