निषाद बोले- ‘योगी तो सुनते हैं, पर कुछ अधिकारी अंदर से हाथी-साइकिल और बाहर से कमल हैं’
उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों द्वारा राज्य के अधिकारियों पर हमला बोलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों द्वारा राज्य के अधिकारियों पर हमला बोलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) , जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) के बाद अब सूबे के एक और मंत्री ने अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया है. बता दें कि यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने यूपी तक से खास बातचीत में कहा कि ‘कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो अंदर से हाथी-साइकिल हैं, और बाहर से कमल.’ ऐसा माना जा रहा है कि हाथी-साइकिल से निषाद का मतलब बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) पर है. क्योंकि हाथी BSP का जबकि साइकिल SP का पार्टी सिंबल है.