लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस के जवानों ने पकड़े थे हाथ और पैर, हवा में थे देश के LOP! हिरासत में लिए जाने वक्त की राहुल और अखिलेश की हर एक तस्वीर देखिए

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav Detained: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली की सड़कों पर भारी सियासी संग्राम देखने को मिला. संसद से पीएम आवास की ओर मार्च निकाल रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.देखें इस पूरे बवाल की एक-एक तस्वीरें.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/9

नीट धांधली के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों ने दिल्ली में बड़ा मोर्चा खोला. संसद भवन से निकलकर विपक्षी नेता सीधे प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग की ओर मार्च करने लगे.
 

2

2/9

इस विरोध प्रदर्शन की कमान खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभाली. उनके साथ विपक्ष के कई दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे.
 

3

3/9

पीएम आवास से पहले ही पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. आगे बढ़ने की कोशिश में पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच तीखी झड़प और खींचतान हुई.
 

4

4/9

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कड़े रुख पर राहुल गांधी ने कड़ा एतराज जताया. राहुल गांधी पुलिसकर्मियों को बैरिकेड्स से हटाने और छात्रों की आवाज उठाने की बात कहते दिखे.
 

5

5/9

हंगामे को बेकाबू होता देख दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया. राहुल गांधी को पुलिसकर्मियों ने घेरा और उन्हें खींचकर मौके से हटाने की कोशिश की, जिससे माहौल और गरमा गया.
 

6

6/9

जबरदस्त खींचातानी और धक्का-मुक्की के दौरान राहुल गांधी की नाक पर चोट लग गई. सामने आई तस्वीरों में वे दर्द के कारण अपनी आंखें मूंदे और नाक सहलाते हुए नजर आए.
 

7

7/9

वायरल तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान राहुल गांधी के हाथों में बंधी सफेद रंग की प्लास्टिक पट्टियों ने खींचा. हिरासत के दौरान उनकी कलाइयों को 'जिप-टाई' (Zip-Tie) से बांधा गया था.
 

8

8/9

हंगामे के बीच दिल्ली पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया और बस में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गई.
 

9

9/9

हिरासत में लिए जाने से पहले नेताओं ने सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन जारी रहेगा.