लेटेस्ट न्यूज़

‘इंडिया’ गठबंधन में मायावती की होगी एंट्री? बैठक से बाहर आते ही अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Uttar Pradesh News : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को I.N.D.I.A. गठबंधन की बेहद अहम बैठक हुई. इस बैठक में विपक्षी दल 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को I.N.D.I.A. गठबंधन की बेहद अहम बैठक हुई. इस बैठक में विपक्षी दल 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति सामने आई. इस बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी शामिल हुए. बैठक के बाद अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं. बहुत जल्दी सीटों का बंटवारा होगा.

बसपा गठबंधन पर दिया ये जवाब

बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को जो पक्ष रखना था, वो हमने बैठक में कह दिया. किसी एक दल के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के चेहरे से बड़ी बात ये है कि, ‘लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाली जगह पर लगातार सांसदों को बाहर निकाला जा रहा है, क्या यह सामान्य बात है? भारतीय जनता पार्टी कोई बात सुनना नहीं चाहती.’

अहम है ये बैठक

दिल्ली के अशोक होटल में हो रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जनता दल (यू) से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे हिस्सा लिया. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने बैठक में हिस्सा लिया.