लेटेस्ट न्यूज़

BJP ने कंधे पर बिठाया तो रातों रात कैसे पार्टी का नया चेहरा बन गए भूपेंद्र चौधरी? जानें

UP Political News: अपने किसी नेता की कैसे ब्रांडिंग करनी है? कैसे किसी को बड़ा बनाना है? और कैसे किसी नेता को गुमनामी से निकाल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: अपने किसी नेता की कैसे ब्रांडिंग करनी है? कैसे किसी को बड़ा बनाना है? और कैसे किसी नेता को गुमनामी से निकाल कर उसे पार्टी का चेहरा बना देना है, बीजेपी से बेहतर न तो कोई जानता है और ना ही कोई कर पाता है. भूपेंद्र चौधरी का नाम अध्यक्ष के तौर पर एक सरप्राइज था. जब दिल्ली में उनके नाम का ऐलान हुआ, तब नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़कर शायद ही उनके नाम को लेकर ज्यादा चर्चा रही हो. मगर अध्यक्ष बनते ही भूपेंद्र चौधरी एकाएक बीजेपी के नए सितारे बन गए और बीजेपी ने अपने इस नए चेहरे को अपने कंधे पर बिठा लिया. देखते-देखते पार्टी और कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौधरी को एक बड़ा चेहरा बना दिया.