लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी ने सनातन धर्म को बताया था राष्ट्रीय धर्म, अब संभल के सपा सांसद डॉ बर्क ने ये कहा

Sambhal News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म बताया था. इसी के साथ सीएम योगी ने राम मंदिर को राष्ट्रीय…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Sambhal News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म बताया था. इसी के साथ सीएम योगी ने राम मंदिर को राष्ट्रीय मंदिर भी बताया था. सीएम योगी के इन बयानों के बास से यूपी की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है. अब इस को लेकर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ  शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने  प्रतिक्रिया दी है.

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, “ जहां तक सनातन धर्म का सवाल है, मैं इस्लाम धर्म को मानने वाला मुसलमान हूं और सनातन धर्म को मानने वाले लोग दूसरे हैं. मैं केवल अपने धर्म पर बात कर सकता हूं. सनातन धर्म के उसूलों से मेरा कोई ताल्लुक नहीं है.”

सपा सांसद ने आगे कहा, “सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म बताने वाले मुख्यमंत्री योगी के बयान पर मेरा कोई दखल नहीं है. दूसरे धर्म के बारे में कुछ भी कहने की मुझे कोई जरूरत नहीं है. उस धर्म में कोई ठोकर खाएगा, गलती करेगा या क्या करेगा, इस पर मुझें कुछ कहने की कोई जरूरत नहीं है.

सपा सांसद ने आगे कहा कि मुझें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर  कोई आपत्ती नहीं है. किसी भी धर्म की बुराई करने या उसके खिलाफ कुछ भी कहने का मुझे कोई हक नहीं है. वो अपने उसूलों के हिसाब से अपना धर्म चला रहे है.

क्या कहा था सीएम योगी ने

बता दें कि राजस्थान के जालोर दौरे पर गए सीएम योगी भीनमाल में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है, हम सभी अपने व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठते हुए इस राष्ट्रीय धर्म के साथ जुड़ते हैं. आज भारत की भावनाओं के अनुसार ही भारत के राष्ट्रीय मंदिर का निर्माण हो रहा है. आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान श्रीराम के मंदिर के तौर पर स्थापित हो रहा है.

CM योगी का बड़ा बयान, बोले- ‘सनातन धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म, राम मंदिर राष्ट्रीय मंदिर’