लेटेस्ट न्यूज़

BSP सांसद दानिश अली कोरोना वायरस से संक्रमित, संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कुंवर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कुंवर दानिश अली ने मंगलवार, 21 दिसंबर को ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी.

बता दें कि बीएसपी सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील भी की है. गौरतलब है कि दानिश अली सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल हुए थे.

बीएसपी सांसद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी आज मेरे कोविड से संक्रमित होने का पता चला है. कल मैं संसद की कार्यवाही में शामिल हुआ था. मैं अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें. मुझमें हल्के लक्षण हैं और जल्द सेहतमंद होने की उम्मीद है.”

यूपी: शाह, गडकरी, ओम बिरला के नाम पर लगी कोरोना वैक्सीन? सर्टीफिकेट भी हुआ जारी