लेटेस्ट न्यूज़

मध्य प्रदेश चुनाव के बाद भी नहीं थम रहे अखिलेश, कांग्रेस से रार के बीच इस मिशन में लगी सपा

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से मिली सीख के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से मिली सीख के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर चलते नजर आ रहे हैं. एक और वह बीजेपी को लेकर लगातार आक्रामक है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल के सामने अपने क्षेत्रीय दल समाजवादी पार्टी को कहीं से भी झुकना नहीं देना चाहते हैं. यही कारण है कि अखिलेश यादव की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार चुनावी रैलियां, प्रचार और अब पार्टी विस्तार की कवायद के बाद पार्टी के कई नेता सपा प्रमुख को पीएम उम्मीदवार के तौर पर खुलकर बयान दे रहे हैं.