लेटेस्ट न्यूज़

जब CM योगी ने यूपी के पहले CM, कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत की जमकर की तारीफ

सीएम योगी ने 10 सितंबर को लखनऊ में यूपी के पहले मुख्यमंत्री और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

सीएम योगी ने 10 सितंबर को लखनऊ में यूपी के पहले मुख्यमंत्री और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जमकर तारीफ की.

योगी ने कांग्रेस नेता रहे पंत के बारे में कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया था.

उन्होंने कहा, “पंत जी के मन में देश की स्वाधीनता के प्रति जो उमंग, उत्साह और ललक थी, उसने उन्हें इस अभियान का प्रमुख सेनानी बना दिया था.”

बकौल सीएम, “काकोरी घटना के क्रांतिकारियों के पकड़े जाने पर पंत जी द्वारा उनके पक्ष में अपील की गई थी.”

उन्होंने कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश सरकार ने भारत को बिना सहमति के शामिल किया था. इसके विरोध में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंत जी ने त्यागपत्र दे दिया था.”

बकौल योगी, “प्रदेश के राजकीय चिह्न में गंगा-यमुना, प्रयागराज का संगम और भगवान श्रीराम का धनुष बाण अंकित है. पंत जी ने ही इस चिह्न की स्वीकृति दी थी.”