लेटेस्ट न्यूज़

‘हर-हर महादेव, भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए मुस्लिमों ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

सावन माह के मद्देनजर कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे अंतिम सोमवार की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे जल भरने जाने और आने वाले कांवड़ियों के स्वागत के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

सावन माह के मद्देनजर कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे अंतिम सोमवार की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे जल भरने जाने और आने वाले कांवड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं.

रविवार को मुस्लिम लोगों ने कांवड़ियों का ‘हर हर महादेव’ और ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ का नारे लगाते हुए उनपर पुष्पवर्षा की.

बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों की इस पहल पर जिले डीएम और एसएसपी ने सराहना की है. अधिकारियों ने इसे गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया.

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद मौलाना सलाउद्दीन मंसूरी ने कहा कि ये मुरादाबाद का भाईचारा है. हमें एक दूसरे के त्योहारों को मिल जुलकर मनाना चाहिए.

यूपी तक पर ऐसी ही खबरों को पढ़ने के लिए uptak.in पर क्लिक करें.