लेटेस्ट न्यूज़

‘रब ने बना दी जोड़ी’, मेरठ में हुई इस शादी के खूब हो रहे चर्चे, जानें क्या है अनोखी बात

वो कहते हैं न कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं, इसी कहावत से जुड़ा एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है. दरअसल,…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

वो कहते हैं न कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं, इसी कहावत से जुड़ा एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है.

दरअसल, मेरठ में साढ़े तीन फीट की दुल्हन इमराना का साढ़े तीन फीट के ही दूल्हे इब्राहिम से निकाह हो गया है.

दुल्हन इमराना के भाई मुरसलीन का कहना है कि वह अपनी बहन के लिए उसके ही कद का रिश्ता काफी सालों से ढूंढ रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी.

मुरसलीन के मुताबिक, इसी बीच उन्हें पता चला कि हापुड़ में एक लड़का है जिसका कद भी लगभग उनकी बहन इमराना के बराबर है और जब उन्होंने लड़के को देखा तो तुरंत ही रिश्ता तय हो गया.

आपको बता दें कि इस जोड़ी की अब खूब चर्चा हो रही है. वहीं, इमराना और इब्राहिम के निकाह के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.