लेटेस्ट न्यूज़

कैराना: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता को बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में मिली EVM, अब ये पता चला

कैराना में एक तरफ जबर्दस्त वोटिंग हुई है, तो दूसरी तरफ मतदान में गड़बड़ियों की शिकायत भी सामने आई है. इसी कड़ी में कैराना में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

कैराना में एक तरफ जबर्दस्त वोटिंग हुई है, तो दूसरी तरफ मतदान में गड़बड़ियों की शिकायत भी सामने आई है.

इसी कड़ी में कैराना में गुरुवार को मतदान समाप्त होने के बाद रात करीब 10:30 बजे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में एक EVM मिली है.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह गाड़ी शामली-पानीपत हाइवे पर मिली. इसके बाद यहां मौके पर SDM को बुलाया गया.

बाद में ईवीएम को एसडीएम और डीएम के सामने ही खोला गया. इसकी जांच की गई.

जांच में पता चला कि यह ईवीएम रिजर्व थी. हालांकि डीएम ने इसे चुनावी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी माना है.