लेटेस्ट न्यूज़

UP Viral News : गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले टीचर से लिपटकर रोए बच्चे, जानिए पूरा मामला

यूपी के चंदौली जिले के कंपोजिट स्कूल में एक शिक्षक के ट्रांसफर होने से वहां के स्कूली बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे. गुरु पूर्णिमा से ठीक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के चंदौली जिले के कंपोजिट स्कूल में एक शिक्षक के ट्रांसफर होने से वहां के स्कूली बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे.

गुरु पूर्णिमा से ठीक 1 दिन पहले स्कूली बच्चों ने अपने टीचर को विदाई दी. इस दौरान वे भावुक हो गए और अपने टीचर से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे.

चकिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंपोजिट विद्यालय रति गढ़ में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिवेंद्र सिंह बघेल का ट्रांसफर हो गया था.

बता दें कि गुरु पूर्णिमा के ठीक 1 दिन पहले स्कूल मे उनको विदाई दी गई.

विदाई कार्यक्रम के बाद जब शिवेंद्र सिंह स्कूल से जाने लगे तो दर्जनों की तादाद में बच्चे उनसे लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे.

अपने प्रति बच्चों का यह प्यार देखकर शिवेंद्र भी हैरान रह गए. वह लगातार बच्चों को भावुक होने से रोकने की कोशिश करते रहे.

मगर बच्चों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. खुद शिवेंद्र भी अपने प्रति बच्चों का इतना प्यार देखकर भाव विभोर थे.

ऐसी ही खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें uptak.in पर.