लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ में पेट्रोल पंप पर युवती ने 2 मनचलों को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Aligarh News: उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही मनचलों के खिलाफ एक्शन लेने के कितने भी दावे कर ले, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही मनचलों के खिलाफ एक्शन लेने के कितने भी दावे कर ले, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयान कर रही है. इस कड़ी में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया है. आपको बता दें कि मनचलों की हरकतों से परेशान एक युवती ने उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार दो युवकों को जमकर पीट दिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले पर पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है. पुलिस के अनुसार, अगर शिकायत आती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.