अब इस ऐप से काशी के 514 मंदिरों का दर्शन होगा आसान, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगी पूरी जानकारी
काशी की धार्मिक यात्रा करने के लिए अब आपको डिजिटल साथी की मदद मिलेगी. योगी सरकार का ऐप 'काशी यात्रा डॉट कॉम' गाइड बनकर काम करेगा. ऐप यात्रा सम्बन्धी सभी जानकारी के अलावा काशी के 514 मंदिरों की पूरी जानकारी भी देगा.
ADVERTISEMENT

दशाश्वमेध घाट
यूपी सरकार प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में जल्द एक कदम उठाने जा रही है. अयोध्या में रामलला के मंदिर के लोकार्पण के बाद काशी की यात्रा को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एक ऐप लॉन्च करने वाली है. इस ऐप के जरिए वाराणसी आने वाले पर्यटकों को हर तरह की जानकारी दी जाएगी. काशी में विश्व भर से पर्यटक आते हैं. साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों से भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. उनको भाषा की दिक्कत न हो इसके लिए चार भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी.