लेटेस्ट न्यूज़

समझौते के लिए तैयार नहीं...ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम समाज ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ज्ञानवापी मस्जिद के हुए एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के नजदीक मुस्लिम बाहुल दालमंडी इलाके में जाकर यूपी तक ने मुस्लिम समाज से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Varanasi News : ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंप दी गई है. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने एएसआई का हवाला देते हुए कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद के यहां पर मंदिर था. मस्जिद को औरंगजेब के शासनकाल में बनाने के साक्ष्य मिले हैं. वहीं ASI की रिपोर्ट सामने आने के बाद यूपी तक पहुंचा वाराणसी के मुस्लिम समाज के पास और सर्वे रिपोर्ट पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की.