लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के क्लब में दोस्त के साथ पहुंचा सूरज, ड्रिंक्स के दौरान बाउंसर्स के साथ हुआ बवाल फिर वो उठा और छत से कूद गया

वाराणसी के मॉय टेबल क्लब में एक महिला ग्राहक से अभद्रता के बाद बाउंसर्स द्वारा बाहर निकाले जाने से तिलमिलाए ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह (32) ने बिल्डिंग से कूदकर जान दी. जानें CCTV फुटेज में क्या दिखा.

ADVERTISEMENT

Varanasi Club Suicide, Suraj Singh Death
Varanasi Club Suicide, Suraj Singh Death
social share
google news

वाराणसी के एक नाइट क्लब (पब) में शनिवार देर रात डांस के दौरान हुए विवाद के बाद एक ट्रांसपोर्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. आरोप है कि महिला ग्राहक की शिकायत पर क्लब के बाउंसर्स ने युवक को बाहर निकाल दिया था. इसके बाद तिलमिलाए युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया.