वाराणसी : पहले खोली हथकड़ी फिर सिपाही को धक्का मार कोर्ट से फरार हुआ मुजरिम, फिल्मी सीन की तरह हुआ सबकुछ
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कोर्ट परिसर के अंदर पुलिस की गजब की लापरवाही देखने को मिली जब कोर्ट में पेशी के दौरान लाया गया मुजरिम हथकड़ी तोड़कर वहां से भाग निकला.
ADVERTISEMENT

Varanasi Accused absconded
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कोर्ट परिसर के अंदर पुलिस की गजब की लापरवाही देखने को मिली जब कोर्ट में पेशी के दौरान लाया गया मुजरिम हथकड़ी तोड़कर वहां से भाग निकला. मुजरिम के भागते के दौरान उसने रोकने की कोशिश करने वाले सिपाही को धक्का भी दिया और दौड़कर भागते हुए कोर्ट के बाहर निकल गया. जब तक सिपाही संभल पाते हैं और उसका पीछा कर पाते तब तक में निकल चुका था और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया.