‘INDIA’ की बैठक में वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई: सूत्र
विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की चौथी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से विपक्ष का एक मजबूत संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा हुई.
ADVERTISEMENT

Varanasi News: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की चौथी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से विपक्ष का एक मजबूत संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा हुई. सूत्रों ने यह जानकारी दी. मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में विपक्षी दल इस बात पर सहमत हुए कि चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कुछ अलग विचारों की जरूरत है.