UPTak Baithak Logo

बनारस में कोचिंग टीचर ने 10वीं की छात्रा से बनाए संबंध फिर एबॉर्शन के बहाने बुला रची साजिश

वाराणसी में हुई नाबालिग छात्रा की हत्या का खुलासा करने का दावा शनिवार को पुलिस ने किया. पुलिस के अनुसार, छात्रा की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके कोचिंग के टीचर संजय कुमार पटेल ने ही की थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी में हुई नाबालिग छात्रा की हत्या का खुलासा करने का दावा शनिवार को पुलिस ने किया. पुलिस के अनुसार, छात्रा की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके कोचिंग के टीचर संजय कुमार पटेल ने ही की थी. आरोप है कि किशोरी और शादीशुदा कोचिंग टीचर के बीच संबंध बने थे, जिसके चलते लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी. टीचर ने गर्भपात करने के बहाने किशोरी को कोचिंग बुलाया और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसके शव को बोरी में भरकर ट्रेन के शौचालय के पास रखकर फरार हो गया. इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.