Amul की फैक्ट्री खोल भरे गुजरात के लोग, यहां वालों को बनाया Peon... अजय राय ये क्या बोल रहे?
CAA लागू होने पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने हमला बोला है. राय ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'जो नागरिक हैं उनको तो रोज़गार दे नहीं पा रहे हो...बाहर के लोगों को नागरिकता दोगे?'
ADVERTISEMENT

UP News: केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीते सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए)-2019 को लागू करने की घोषणा की. इस कानून को पारित किए जाने के चार साल बाद केंद्र के इस कदम के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने हमला बोला है. राय ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'जो नागरिक हैं उनको तो रोज़गार दे नहीं पा रहे हो...बाहर के लोगों को नागरिकता दोगे?' इसके अलावा, अजय राय ने आरोप लगाया कि वाराणसी में जो अमूल की फैक्ट्री खुली है, उसमें गुजरातियों को नौकरी दी जा रही है जबकि स्थानीय लोग झाड़ू लगाने का काम कर रहे हैं.

